फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने डंडे से पीट-पीट कर डाली पत्नी की हत्या, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 11 Jun 2019 10:25 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा जिले के डियूर पंचायत के मंडोलु गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भांतो देवी अपने पति सुभाष कुमार के साथ सोमवार को घर के साथ लगते खेत में काम कर रही थी। दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई।

सुभाष कुमार ने खेत के पास पड़े डंडे को उठाकर भांतो देवी के सिर पर दे मारा। जिससे भांतो देवी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। सुभाष कुमार का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे से कई प्रहार किए

उसने उसके सिर पर डंडे से कई प्रहार कर दिए जिससे उसके सिर से खून की धारा बहने लगी। इससे पहले कि स्थानीय लोग कुछ कर पाते, महिला की मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान को दी।

प्रधान ने किहार थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की पड़ताल के लिए डीएसपी सलूणी राम कर्ण राणा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें