फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए रॉकी के हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस

Wed, 04 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
रॉकी हत्याकांड मामले में शेरा खुबन गैंग के पोस्ट से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए हिमाचल पुलिस ने फेसबुक कंपनी से संपर्क किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के नेता जसविंद्र उर्फ रॉकी हत्याकांड मामले में शेरा खुबन गैंग के पोस्ट से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए हिमाचल पुलिस ने फेसबुक कंपनी से संपर्क किया है। पुलिस का मानना है कि फेसबुक कंपनी से डिटेल मिलने के बाद आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पंजाब पुलिस से मिलकर गंभीरता से काम किया जा रहा है। फेसबुक पर पोस्ट की सत्यता जानने के लिए कंपनी की भी मदद ली जा रही है। इस मामले में प्रभावशाली प्लान बनाकर जल्द एक्शन लिया जाएगा।

पुलिस फेसबुक कंपनी से इस पोस्ट के अकाउंट की पूरी डिटेल, लोकेशन व आईपी एड्रेस मंगवाएगी। इससे न केवल पोस्ट की सत्यता की जांच हो पाएगी बल्कि आरोपियों के ठिकानों की भी इससे कुछ जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन


रॉकी की हत्या के दावेदार अनेक
गैंगस्टर जसविंदर सिंह भुल्लर उर्फ रॉकी की हत्या के कई दावेदार सामने आ रहे हैं। कई गैंगस्टर्स की ओर से लगातार फेसबुक पर रॉकी की हत्या कबूलने के स्टेटस अपलोड किए जा रहे हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस हत्याकांड के असली आरोपी के तौर पर जयपाल और तीर्थ का नाम लिया है।

गैंगस्टर रॉकी की हत्या 30 अप्रैल को सोलन के पास की गई थी। हत्यारों की गोली रॉकी के माथे के आरपार हो गई थी। उसी दिन शेरा खुबन और विक्की गोंडर गैंग ने फेसबुक पर हत्या की फोटो के साथ अपने स्टेटस अपडेट किए। उस दिन जोधा कोठागुरु नाम के युवक ने फेसबुक पर स्टेटस अपडेट किया। उसने लिखा था कि आज उसके भाई शेरा खुबन का बदला पूरा हो गया है। वहीं गोंडर ने अपने स्टेटस में हत्या का जिक्र किया और बठिंडा के एसएसपी स्वपन शर्मा को खुली चेतावनी दी।

अब दीप संधू बठिंडे वाले शार्प शूटर ने रॉकी की हत्या के बाद उसके खून से लथपथ गाड़ी और उसके शव की फोटो को अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर लिखा है कि उन्होंने बदला ले लिया है। वहीं, जयपाल तीर्थ ने भी वारदात के एक दिन बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि उसने ही रॉकी की हत्या की है। इसके अलावा नीटा गैंग के लोग भी सोशल मीडिया पर रॉकी की हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें