फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में नशे की सप्लाई करने आ रहे सगे भाईयों को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 15 Apr 2017 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में पुलिस और सुरक्षा शाखा संयुक्त टीम ने देर रात 6 किलो 110 ग्राम चूरापोस्त के साथ दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड से आरोपी पांवटा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


गुप्त सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने नाके में दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने सतीवाला के समीप बाइक में लगे बैग से नशे की इस खेप को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा शाखा को उत्तराखंड से हिमाचल में नशीले पदार्थ की खेप पहुंचने की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बाद वीरवार शाम से कुछ संदिग्ध स्थलों पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


पांवटा के सतीवाला में भी बाइक सवारों को रोका गया। इस दौरान उत्तराखंड के विकासनगर के ग्राम ढालीपुर निवासी दो सगे भाई मोहसीन (26) व असलम दोनों पुत्र शाहिद अहमद की पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू कर दी।

आरोपियों ने मोटरसाइकिल नंबर यूपी 11एडी-1463 में लटके एक बैग में चूरा पोस्त की खेप को छिपाकर रखा था। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों से 6 किलो 110 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें