फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने तीन किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार, कार जब्त

Sun, 06 Dec 2020 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार रात पौने तीन किलो चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस ने तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही कार को भी सीज किया है। तीन अलग-अलग जगहों बड़ीसेरी, कटराईं और बनोंतर में छापेमारी के दौरान पुलिस ने चरस की यह खेप पकड़ी है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कुल्लू पुलिस ने शनिवार को चार किलो चरस पकड़ी थी। पुलिस ने चरस माफिया पर हर दिन हो रही बड़ी कार्रवाई के बाद माफिया में हड़कंप मच गया है। 

पुलिस के अनुसार लरांकेलो के पास बड़ीसेरी में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान हिमदत 50, पुत्र हरदयाल, गांव हिरनी, डाकघर लरांकेलो, तहसील और जिला कुल्लू और कुर्म दत 36, पुत्र दिले राम, निवासी छेती, डाकघर लरांकेलो, कुल्लू के कब्जे से एक किलो 398 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस ने कटराईं में आरोपी रोशन लाल 53, पुत्र शुकरू राम, गांव बारी, डाकघर पतलीकूहल, तहसील मनाली, जिला कुल्लू से 700 ग्राम चरस की खेप पकड़ी। आरोपी नशे की खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

तीसरे मामले में पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ ब्यास नदी के पार बनोंतर में एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर जब कार की तलाशी ली उससे 895 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देव राज 31, पुत्र बालक राम, निवासी डोभी, तहसील और जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया।

एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने पौने तीन किलो चरस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की कार को भी सीज किया गया है। नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें