राजधानी शिमला में पुलिस ने शोघी में पंजाब नंबर की एक गाड़ी से चेकिंग के दौरान 50,53,500 के पुराने नोट बरामद किए हैं। पकड़ी गई नगदी में 500 और 1000 के नोट शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी सहित दो लोगों को पकड़ा है जो मूलत: पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों से मिली करेंसी और गाड़ी को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल इन दोनों ने नहीं बताया कि वे इतनी बड़ी रकम के पुराने चलन से बाहर हो चुके नोट कहां ले जा रहे थे और कहां से लेकर आए थे। एसपी शिमला डीडब्लू नेगी ने पुराने 50,53,500 के नोट के साथ दो लोगों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को दोनों ने कोई महत्वपूर्ण बयान नहीं दिया है।