सीपीआईएम नेता एवं विधानसभा क्षेत्र ठियोग के विधायक राकेश सिंघा के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज हुआ है। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता वीर बहादुर वर्मा ने आरोप लगाए हैं कि विधायक कर्फ्यू के दौरान बिना प्रशासन की अनुमति से एसडीएम शहरी कार्यालय में धरने पर बैठे। विधायक ने इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोका और केंद्रीय सरकार की ओर से लागू किए गए लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन किया था।
बताते हैं कि करोना महामारी संकट के बीच विधायक कश्मीरी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की मांगों के खिलाफ शहरी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। इधर, सदर पुलिस ने विधायक के खिलाफ कर्फ्यू का उल्लंघन, प्रशासन की अनुमति के बिना धरने पर बैठने और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान बाधा पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश जारी है।