इस मामले में कई और अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने बीते दिनों ऊना के टक्का रोड पर नाके के दौरान तीन युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपियों की पहचान अनिल कुमार, पवन कुमार निवासी ऊना और विशाल निवासी सलोह के रूप में हुई। पूछताछ में अनिल उर्फ डीसी ने खुलासा किया है कि नशे का कारोबार करने में उसे पुलिस का संरक्षण था।
पुलिस की एसआईयू के पूर्व इंचार्ज को नशा कारोबारी 4 हजार रुपये महीना और एक एएसपी स्तर के अधिकारी को 25 हजार रुपये महीना घूस जाती थी। एसपी दिवाकर शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नशे के गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।