फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोहलूनाला में एक किलो चरस के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 02:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू पुलिस ने फोजल के समीप डोहूलनाला में एक किलो चरस के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो इसमें एक किलो चरस पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपियों में दो मंडी जिला जबकि दो यूपी के हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जयसिंह (30) निवासी कमांद जिला मंडी, चालक पारस गुप्ता (21) पुत्र महेश कुमार गुप्ता निवासी मंडी, नसरूदीन (24) पुत्र शाहजाद अली निवासी ताकिया बहराइच यूपी और फैजान (19) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी महाला मालीपुरा मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है कि चरस कहां से खरीदी और इसे कहां लेकर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें