फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रहे व्यापारी पर चलाई गोलियां, मौके से भागे शातिर

Wed, 30 Jun 2021 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, संतोषगढ़ (ऊना)

सार

व्यापारी संजीव वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने निर्माणाधीन मकान की छत के स्टोर रूम में सो रहे थे। रात को लगभग 12 बजे उनकी खिड़की पर पहला फायर हुआ। आवाज सुनकर उठे तो कमरे के बाहर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। ये फायर करने के लिए कह रहे थे। वह दरवाजे के पीछे छिप गए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड-8 में स्वां नदी से सटी नई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में सो रहे व्यापारी संजीव वर्मा पर मंगलवार देर रात अज्ञात शातिरों ने गोलियां चला दीं। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। जवाब में व्यापारी ने भी निजी रिवाल्वर से फायरिंग की। इसके बाद शातिर फरार हो गए। इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन


व्यापारी संजीव वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने निर्माणाधीन मकान की छत के स्टोर रूम में सो रहे थे। रात को लगभग 12 बजे उनकी खिड़की पर पहला फायर हुआ। आवाज सुनकर उठे तो कमरे के बाहर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। ये फायर करने के लिए कह रहे थे। वह दरवाजे के पीछे छिप गए। इसके बाद शातिरों ने दरवाजे पर भी दो फायर किए। जवाब में संजीव वर्मा ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद शातिर भाग गए। उधर, सूचना मिलते ही संतोषगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापारी ने हमले के लिए अवैध खनन माफिया और संतोषगढ़ में अवैध कारोबार में जुटे लोगों पर संदेह जताया है। उन्होंने कुछ दिन पहले अवैध खनन का मामला उठाया था। 

घटना की सूचना मिलने पर बुधवार सुबह एएसपी विनोद धीमान एवं एसएचओ थाना सदर सर्वजीत सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। मौके से चलाए गए तीन कारतूस मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर व्यक्ति के बयान और मौके से जुटाए साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आईपीसी की धारा 307, 451 और 34 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें