फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतलीकूहल के हिमरी गांव में 16 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या

Fri, 18 Sep 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुल्लू जिले की ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत देवगढ़ के गांव हिमरी में एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़के के शव पर कई जगह पर बंदूक के छर्रे मिले हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवगढ़ पंचायत के हिमरी गांव में एक 16 वर्षीय लड़का गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान मक्की के खेत में पहले से ही बंदरों की पहरेदारी कर रहे गांव के एक व्यक्ति ने बंदर समझकर फायर कर दिया। लेकिन यह गोली किशन पुत्र छिटू राम (16) को लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई है। सेब के बगीचे व मक्की के खेतों के साथ जंगल होने से यहां बंदर फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए आते हैं। ऐसे में ग्रामीण पहरा देते हैं। हत्या का संगीन केस होने के चलते तुरंत इसकी सूचना एसपी कुल्लू और डीएसपी मनाली संजीव कुमार को दी गई।

पुलिस टीम हिमरी पहुंची ही थी कि इतने में एसपी और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पता चला कि वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ठिनू राम गांव हिमरी ने अपने खेत में 12 बोर की बंदूक से फायर किया जिसमें 16 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और एसडीपीओ मनाली ने मौके पर जाकर शव का निरीक्षण किया तो उन्होंने युवक के शरीर के कई अंगों पर गोली के छर्रों के निशान पाए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कहा कि यह हादसा है या आपसी रंजिश है, सभी पहलुओं पर इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर आर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें