फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कोरोना पॉजिटिव जमाती व मौलवी पर हत्या के प्रयास का केस

Mon, 13 Apr 2020 08:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमाती के खिलाफ हत्या के प्रयास का पहला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का साथ देने वाले एक अन्य मौलवी पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस ने धारा 307 लगा दी है। दोनों पर होम क्वारंटीन का प्रोटोकाल तोड़कर लोगों की जान को जोखिम में डालने का आरोप है।

विज्ञापन


एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने बीते रोज ही इनके खिलाफ आईपीसी 188,26,270,271 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों में चौकी मन्यार के सुमीन मोहम्मद और कमाली मोहल्ला मस्जिद के मौलवी हशमत अली शामिल हैं। 

विज्ञापन

कर्फ्यू के बीच खोली मस्जिद, संचालक को नोटिस

वहीं, अंब क्षेत्र के एक गांव में मस्जिद खोले जाने के बाद प्रशासन ने संचालक को नोटिस दिया है। कोविड-19 कोरोना वायरस का प्रसार रोकने और सामाजिक दूरी बनाए रखने को प्रशासन ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया है।

धार्मिक स्थलों को बंद रखने के निर्देश हैं। रविवार को उपमंडल मुख्यालय के समीप क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग किनारे स्थित एक मस्जिद में व्यक्ति की मौजूदगी पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मस्जिद खोलने वाले व्यक्ति को तलब किया और धारा 149 के तहत नोटिस दिया। साथ ही उसे दोबारा नियमों का उल्लंघन न करने के बारे में चेतावनी दी गई। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने धार्मिक स्थल के संचालक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें