रविवार की रात 9:00 बजे बैरक के अन्य कैदी टीवी देख रहे थे। इस बीच सानू के साथ सो रहे कैदी आलोक कुमार ने सानू को घूसा मार दिया। घूसा लगने पर कैदी सानू की हालत खराब हो गई।
जेल के डॉक्टर ने उसका इलाज किया। इसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आलोक कुमार के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कैदी आलोक कुमार निवासी दमुआढ़ूंगा छेड़खानी के मामले में जेल में बंद है। कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।