हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव तब्लीगी जमाती के खिलाफ हत्या के प्रयास का पहला मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का साथ देने वाले एक अन्य मौलवी पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए जिला पुलिस ने धारा 307 लगा दी है। दोनों पर होम क्वारंटीन का प्रोटोकाल तोड़कर लोगों की जान को जोखिम में डालने का आरोप है।
एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुलिस ने बीते रोज ही इनके खिलाफ आईपीसी 188,26,270,271 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों में चौकी मन्यार के सुमीन मोहम्मद और कमाली मोहल्ला मस्जिद के मौलवी हशमत अली शामिल हैं।