फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में गिरफ्तार हेडमास्टर और शिक्षक होंगे निलंबित

Wed, 26 Jun 2019 10:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और अध्यापक पर निलंबन की गाज आज गिरेगी। शिक्षा निदेशालय ने दोनों शिक्षकों का रिकार्ड शिमला तलब कर लिया है। गुरुवार को इन दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। 

विज्ञापन


इधर, बुधवार को दोनों को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। विजिलेंस ने मामले को लेकर पूछताछ प्रक्रिया तेज कर दी है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने मंगलवार को एक स्कूल में दबिश देकर हेडमास्टर और एक अध्यापक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। विजिलेंस ने मौके पर 29,500 रुपये बरामद किए। हेडमास्टर से 21 हजार रुपये, जबकि अध्यापक से 8500 रुपये पकड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी स्कूल हेडमास्टर और अध्यापक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए डेस्क, स्कूल अलमारी, टेबल और कुर्सियां आदि खरीदने के लिए शिक्षा विभाग से बजट मिला था।

विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने के बाद स्कूल हेडमास्टर ने एक फर्नीचर शोरूम से स्कूल के लिए 2 लाख 27 हजार रुपये में सारा सामान खरीदा। जिसके बाद स्कूल हेडमास्टर और अध्यापक ने फर्नीचर शोरूम मालिक से उन्हें 29,500 रुपये की कमीशन मांगी। शोरूम मालिक ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो में की थी। 

मंगलवार को विजिलेंस ने जाल बिछाया और दोनों अध्यापकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। उधर, डीएसपी हमीरपुर बीडी भाटिया ने कहा कि सरकारी स्कूल के हेडमास्टर और एक अध्यापक को घूस लेते पकड़ा है। दोनों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें