फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बोलकर लूटेरे लूट गए ले गए 25 लाख

Sun, 04 Jan 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के कुनिहार क्षेत्र में गन प्वाइंट पर 25 लाख की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके चार साथियों को सीआईए स्टाफ के नाम से धमकाया और इसके बाद बंधक बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरों ने किडनैप कर पांचों को पहले पीटा, उसके बाद फरार हो गए। एक घायल युवक शिमला पहुंचा है, जो यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है।

शिमला के बालूगंज थाने की पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये लोग प्रॉपर्टी की डील के लिए रुपये लेकर आए थे।

पुलिस के मुताबिक, पांच लोग किसी प्रॉपर्टी के संबंध में करीब 25 लाख कैश लेकर सोलन पहुंचे। यहां कुनिहार क्षेत्र में उनकी कार खराब हो गई। आरोप है कि इसी बीच दो वाहनों में सवार होकर लुटेरे पहुंचे और पांचों के साथ मारपीट की।

गन प्वाइंट पर 25 लाख लूटे इसके बाद पांचों को गाड़ियों में बिठा लिया। चार लोगों को कुमारहट़्टी की तरफ ले गए और एक को शिमला। उनमें से मौसम अली को शिमला में फेंक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

होश आने पर पहुंचा थाने

होश आने के बाद वह बालूगंज थाना पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। उधर, एसपी सोलन डॉ. रमेश छाजटा ने कहा कि इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।

कुछ समय से चल रहा था विवाद
सूचना के मुताबिक कुनिहार क्षेत्र में प्रॉपर्टी को लेकर कुछ डीलरों का आपस में झगड़ा भी चल रहा है। कुछ दिन से विवाद काफी गहराया हुआ था। इसी प्रॉपर्टी के विवाद को निपटाने के लिए प्रापर्टी डीलर चार सथियों के साथ सोलन पहुंचा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें