फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी-नानी ने रची खौफनाक साजिश, पैदा होते ही घोंट दिया बच्ची का गला

Wed, 29 Mar 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी(कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के जन्म पर जश्न की जगह उसकी दादी और नानी ने हत्या का प्लान बना डाला। अस्पताल के भीतर ही बच्ची का गला घोंट दिया गया। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कुल्‍लू का है।
विज्ञापन


यहां सिविल अस्पताल आनी में एक नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद मौत की नींद सुला दिया गया। पुलिस के अनुसार 25 मार्च को मंडी जिले के करसोग के नांज गांव की रहने वाली 19 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा के चलते आनी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।

उसकी देखभाल करने के लिए उसकी मां फकरा, गांव क्रंथल आनी और सास फकरा निवासी नांज करसोग से साथ आई थी। आनी अस्पताल में प्रसव पीड़ा के करीब दो घंटे बाद महिला ने एक नवजात बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी और नानी ने रची खौफनाक साजिश

जन्म के तुरंत बाद ही बच्ची को मार दिया गया। जब नर्स नवजात को टीका लगाने पहुंची तो देखा कि शिशु के मुंह से खून बह रहा है और उसके गले पर भी निशान पड़े हैं। उसने डाक्टर को सूचित किया।

डॉ. वीरेश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि नवजात की मां की शादी प्रसव के दो माह पूर्व ही हुई थी। बदनामी के डर से नानी और दादी फकरा ने नवजात को मारने का प्लान बनाया था।

दोनों ने बच्ची का गला घोंटकर इस वारदात को अंजाम दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही जैसे शिशु को टीका लगना था तो वहां नर्सों ने देखा कि नवजात मर चुका है और मुंह से खून बह रहा है। इससे शिशु को मारने का अंदेशा हुआ।

पुलिस ने 26 मार्च को नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा, जिसके बाद 27 मार्च को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि नवजात की नानी और दादी पुलिस की गिरफ्त में है और जल्द इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें