फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग गार्ड को हॉकी, डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के दखयोड़ा में भाइयों ने दो माइनिंग गार्डों को पीट डाला। दोनों गार्ड शुक्र खड्ड में अवैध खनन का निरीक्षण करने गए थे। इस बीच उनकी हॉकी और डंडों से पिटाई कर दी। दोनों ने मौके से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


दोनों कर्मियों ने राजनीतिक संरक्षण के आरोप जड़े हैं। हालांकि, उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिन लोगों ने उनको पीटा है, उनका बीते दिनों अवैध खनन को लेकर चालान करवाया था। इसी रंजिश के चलते उन पर हमला हुआ। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया है।

निरीक्षण करने गए थे गार्ड

माइनिंग गार्ड उत्तम चंद तथा हरिचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार को शुक्र खड्ड के दखयोड़ा में अवैध खनन का निरीक्षण करने जा रहे थे। रास्ते में दो भाइयों उपेंद्र कुमार तथा सुरेंद्र कुमार निवासी गांव होलत, नजदीक महारल, तहसील बड़सर ने उन्हें हॉकी और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों को चोटें आई हैं। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर दोबारा पीटने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों गार्डों का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया

माइनिंग गार्ड हरिचंद ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे हैं। आरोपी पूर्व में किए चालान का बार-बार हवाला दे रहे थे। उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि केस दर्ज करने की पुष्टि की है। वहीं, जिला खनन अधिकारी राजीव कालिया ने बताया कि दोनों माइनिंग गार्डों ने फोन पर सूचित किया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। दोनों को कार्यालय बुलाया है। उनसे मिलने के बाद ही सही जानकारी दे पाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें