फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्त बनाकर लिया बदला!

Mon, 30 Jun 2014 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक इन दिनों हर तरह के क्राइम करने का एक नया जरिया बनता जा रहा है। फेसबुक पर आए दिन महिलाओं के प्रति अपराध की खबरें तो आपने खूब पढ़ी होगी, लेकिन यह खबर कुछ अलग हटके है।
विज्ञापन


एक शातिर बदमाश ने फेसबुक पर लड़की के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाया और एक लड़के से दोस्ती की। जब दोस्ती गहरी हो गई तो एक दिन उसने लड़के को मिलने के लिए बुलाया।

जब वह लड़का उससे मिलने संबंधित जगह पर पहुंचा तो उस शातिर बदमाश ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

क्राइम करने का एक नया जरिया बना फेसबुक

घटना झारखंड के रांची शहर का है। यहां लालपुर थाना क्षेत्र के न्यू बढ़ई टोली में गत 20 जून की रात ठेकेदार और जमीन कारोबारी कुंदन कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने खुलासा किया है।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में हिनू निवासी स्व अरविंद सिंह के पुत्र राहुल कुमार और रोहित कुमार व न्यू बढ़ई टोली निवासी गुनिश अरोड़ा शामिल हैं।

तीनों की गिरफ्तारी रविवार की सुबह पीएन बोस कंपाउंड स्थित एक मकान से हुई।

कुंदन हत्या कांड का यूं हुआ खुलासा

दरअसल, हत्या से पूर्व हत्यारों ने लड़की के नाम पर एक फर्जी फेसबुक आइडी बनाया था और कुंदन से दोस्ती की थी। उसके बाद उसे पुरुलिया रोड मिलने के लिए बुलाया था।

कुंदन जैसे ही वहां पहुंचा, उसकी हत्या कर दी गई। पकड़े गये अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, एक नाइन एमएम की पिस्टल, देसी पिस्तौल और एक मोबाइल फोन बरामद किये गए।

पुलिस के अनुसार डोरंडा में दो सितंबर-2010 को अरविंद सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में 24 नवंबर-10 को कुंदन, मोटे तिग्गा, गुड्ड पांडेय, राहुल सिंह और सुनील किस्पोट्टा पकड़े गये थे।
विज्ञापन

कई बार हुई कुंदन की हत्या की कोशिश

कुंदन ने अरविंद सिंह की हत्या की बात स्वीकार की थी। इसी के बाद अरविंद सिंह के पुत्र रोहित, राहुल, रिश्तेदार संतोष और नीरज हत्या की बदला लेना चाहते थे।

कुंदन पर एक बार पूर्व में गोली भी चलायी गइ4 थी, लेकिन वह बच निकला था। दूसरी बार रोहित और राहुल ने वर्ष 2012 में उसकी हत्या के लिए बिहार से शूटर बुलाया था, लेकिन हत्या से पहले ही वे लोग सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिये गये थे।

बाद में राहुल और रोहित ने कुंदन की हत्या के लिए अपने दोस्त गुनिश के साथ मिल कर यह साजिश रची।
फेसबुक पर गुनाहः पढ़ें, ये पांच कहानियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें