फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में फेल हुई तो लिया ये खौफनाक फैसला..

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के बैजनाथ थाना के तहत सेहल गांव के नगून में 18 वर्षीय शीलू देवी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शीलू पिछले कुछ दिनों से परेशान थी।
विज्ञापन


12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद से ये तनाव में चल रही थी। सोमवार शाम इसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद परिजनों ने इसे टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन देर रात 11 बजे इसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार शीलू ने हाल ही में 12वीं के पेपर दिए थे। इसमें कंपार्टमेंट आई। इसके बाद शीलू ने फिर पेपर दिए। मगर उसमें भी यह फेल हो गई थी।

घर में ही निगला जहरीला पदार्थ

पुलिस के अनुसार छात्रा सोमवार को अकेली घर पर थी। इसी दौरान इसने तनाव में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक परिजनों को इसका पता चलता तब तक इसकी तबीयत काफी खराब हो गई।

बाद में इसे अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

इसके अलावा शव का का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। इसे परिजनों के हवाले किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टैक्सीचालक ने भी लगा लिया फंदा

उधर, कांगड़ा के कनेड़ गांव में एक टैक्सीचालक ने अपने घर पर फंदा लगा लिया। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार 26 साल का प्रमोद कुमार सोमवार शाम घर पर अकेला था।

घर के दूसरे लोग साथ लगते गांव में हो रही शादी में शामिल होने गए थे। इसी बीच प्रमोद ने गौशाला में फंदा लगा लिया।

मंगलवार सुबह परिवार के दूसरे लोग जब गौशाला पहुंचे तो देखा कि प्रमोद फंदे से झूल रहा है। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें