फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने स्कूल में ही खा लिया जहर, आईजीएमसी रेफर

Sat, 11 Nov 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में ही छात्रा के जहर खाने का मामला सामने आया है। घायल छात्रा को शिक्षकों ने उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। कोटखाई से उसको उपचार के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है। घटना आठ नवंबर की है। इस मामले में पुलिस थाना कोटखाई में शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार आठ नवंबर की सुबह एक छात्रा ने स्कूल परिसर में ही जहर खा लिया। उसकी सहेली ने शिक्षकों को मामले की सूचना दी। शिक्षकों ने छात्रा को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया है।

कोटखाई अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक ने बताया कि स्कूल के शिक्षक एक छात्रा को लेकर आए थे। मामले की प्राथमिक सूचना पुलिस थाना कोटखाई में दी गई है। जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने बताया कि महासू स्कूल की छात्रा आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


अभी तक उसके बयान नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि छात्रा के स्वस्थ होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रा की सहेली ने अपने बयान में बताया कि उसने जहर रास्ते में खाया। प्रार्थना सभा के बाद जब उसकी हालात कक्षा में खराब हुई तो शिक्षकों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें