फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर में एक 20 साल की युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पहले तो दुष्कर्म किया इसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। आरोपी युवक छोटा शिमला क्षेत्र का रहने वाला है।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसे शादी का वायदा कर उसके साथ गलत काम करता रहा।

कुछ समय पहले युवक ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। अनबन होने के बाद युवक उसे जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। इसके बाद युवती ने आपबीती अपनी बहन को बताई।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें