फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में अराजक तत्वों ने ताजिया में लगाई आग, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

Tue, 10 Sep 2019 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक गांव में कुछ शरारती तत्वों ने ताजिए में आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में सुबह 11 बजे करीब किन्ही अराजक तत्वों ने ताजिए में आग लगा दी। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच गए और गिरफ्तारी की मांग कर नारेबाजी करने लगे।

घटना की जानकारी होते ही उप जिला अधिकारी प्रदीप, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुवर प्रभात सिंह और कोतवाल संतोष कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही ऐसी स्थिति को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें