फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में दिल्ली की युवती से दुराचार, लड़के से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Sun, 30 Sep 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में दिल्ली की युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना जुलाई महीने में हुई है। पीडि़ता ने पंजाब के एक लड़के पर चिंतपूर्णी के एक होटल में दुराचार की घटना को अंजाम देने की बात कही है। पीडि़ता ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई है जिसे चिंतपूर्णी थाना भेजा गया।

विज्ञापन


घटना देहरा थाने में होने के चलते इसे वहां रेफर कर दिया है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी के अनुसार दिल्ली की रहने वाली युवती की पंजाब के एक लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया।

जुलाई महीने में लड़का उसे बहला फुसलाकर चिंतपूर्णी ले आया। लड़की की मां भी साथ थी। उन्होंने एक होटल में कमरा लिया। पुलिस ने बताया लड़की का आरोप है कि मौका पाकर उससे दुराचार किया गया। इस बारे में दो महीने बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


फिहलाल एसएचओ थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने लड़की को बुलाकर होटल की शिनाख्त करवाई है। उधर, डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने कहा कि मामला देहरा थाना में पड़ता है। देहरा पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें