औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की एक छात्रा शुक्रवार को पंजाब से सटे क्षेत्र भरतगढ़ में नहर में कूद गई। पुलिस को मौके से लड़की का बैग मिला है जिसमें उसका दुपट्टा, बस पास, जहरीली दवाइयों का पैकेट और एक सुसाइड नोट मिला है।
सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है की उसे बेवजह आईटीआई से बाहर निकाल दिया गया जबकि उसकी कोई गलती नहीं थी। आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लड़के उसके और उसकी सहेली के बारे में गलत बातें फैला रहे हैं जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
भरतगढ़ पुलिस हिमाचल पुलिस के साथ मिलकर जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट पर लिखी गई बातों को आधार मानकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि अभी तक छात्रा का शव बरामद नहीं हुआ है।