फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम न आने पर खा लिया जहर

Thu, 20 Aug 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। छात्रा का आरोप है कि स्कूल में गत बुधवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में उसे तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


पहले स्थान पर एक निजी स्कूल और दूसरे स्थान पर सरकारी स्कूल की छात्रा रही। उसके साथ जातिगत भेदभाव किया गया है। छात्रा के पिता रेत राम का कहना कि भाषण प्रतियोगिता में भेदभाव करने पर बेटी आहत थी। जिसके कारण उसने जहर निगलकर जान देने की कोशिश की है।

परिजनों व छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं स्कूल प्रवक्ता के अनुसार छात्रा व उनके परिजनों द्वारा लगाए गए भेदभाव के आरोप निराधार है। प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के तीन सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने ही विजेताओं को चयन किया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि सरकारी स्कूल की एक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाया गया है। छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में भेदभाव करने का आरोप लगाए हैं। डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें