फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर फटने से जिंदा जली महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर स्थित कसारू पंचायत के जंदेहड़ गांव में शनिवार सुबह एक परिवार के लिए मौत लेकर आई। सुबह करीब सात बजे चाय बनाते वक्त यहां रसोई गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला जिंदा जल गई जबकि इन्हें बचाते हुए पति, बेटी और होमगार्ड जवान बुरी तरह से झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि तीन किलोमीटर तक इसकी गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन


दो मंजिल के छह कमरों का घर पूरी तरह जलकर ध्वस्त हो गया है। जंदेहड़ की चिन्नो देवी (50) चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई थी। अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग फैल गई। महिला ने खिड़की खोलने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 70 फीसदी से अधिक झुलसने के बाद चिन्नो ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

चिन्नो के पति रणजीत सिंह, बेटी कंचन और गांव के होमगार्ड जवान पवन कुमार झुलस कर घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है। महिला का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है।

दो घंटे देरी से पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना तुरंत देने के बावजूद पुलिस और प्रशासन की टीम लगभग दो घंटे बाद पहुंची। हालांकि विधायक राजेश धर्माणी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन कोई भी अधिकारी नहीं पहुंच पाया था।

20 लाख का नुकसान आंका, 20 हजार दी फौरी राहत
हादसे में मकान, नकदी, गहने और दस्तावेज राख हो गए हैं। 20 लाख की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। नायब तहसीलदार ओपी शर्मा ने पीड़ित परिवार को बीस हजार फौरी राहत प्रदान की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें