हिमाचल में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की गैर मौजूदगी में दो लोगों ने घर में घुसकर एक महिला से गैंगरेप कर दिया। मामला नाहन का है। यहां थाना क्षेत्र सराहां की एक पंचायत में 47 वर्षीय महिला को घर में अकेला पाकर गांव के दो लोगों ने गैंगरेप कर दिया।
पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 452 व 376डी के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी को टीम भेज दी है। थाना प्रभारी सराहां दूलो राम ने बताया कि महिला ने बताया कि 19 मई की रात को उसके पति शादी समारोह में गए थे।
वह घर पर अकेली थी। गांव के ही चमेल सिंह और रण सिंह ने उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती की। वीरवार को सराहां थाने में महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। इनकी तलाश की जा रही है।