नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। मामले का पता तब चला जब इसका वीडियो वायरल हुआ।
नाबालिग युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। मामले का पता तब चला जब इसका वीडियो वायरल हुआ। यह शर्मनाक मामला हिमाचल के ऊना में सामने आया है। यहां उपमंडल बंगाणा में नाबालिग युवती से गैंगरेप कर उसका अश्लील एमएमएस बनाया गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार गांव की इस नाबालिग युवती ने चार युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक घटना सितंबर 2015 की है। पीड़िता ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे एक लड़का बहला फुसलाकर एक पशु अस्पताल के कमरे में ले गया, जहां पर पहले से ही एक सरकारी कर्मचारी सहित तीन और युवक मौजूद थे, जहां चारों ने उसके साथ दुराचार किया।