फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू की नोक पर 10 साल की बच्ची से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के अंतर्गत एक गांव की 10 वर्षीय बच्ची से अज्ञात व्यक्ति ने चाकू की नोक पर दुराचार किया है। पीड़ित बच्ची को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची अपने परिजनों के साथ गांव में रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में आई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची की मां के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दुराचार के आरोपी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस देर शाम तक बच्ची के बयान नहीं ले पाई थी। बच्ची के बयान के बाद ही पुलिस की असल कार्रवाई शुरू होगी।

बाराती बनकर आया था दरिंदा

बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक दुराचार की बात बच्ची ने उसे बताई। इसका पता चलते ही उन्होंने थुरल पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। बच्ची अपने गांव में अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में आई हुई थी।

माता के अनुसार उनकी बच्ची ने बताया था कि शाम को शादी समारोह में वह जब अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रही थी तो वहां पर एक व्यक्ति आया। उसने कहा कि मेरे साथ चलो, गाड़ी में सामान रखा है। इसके बाद वह व्यक्ति उसे करीब एक किलोमीटर दूर अपनी गाड़ी में ले गया और उससे दुराचार किया।

मासूम की हालत नाजुक

यह बात किसी को न बताने के लिए आरोपी ने बच्ची को चाकू से डराया। बताया जा रहा है कि शादी में किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से बारात आई हुई थी। पुलिस पता लगा रही है कि क्या वह बारात में आया था या कोई और था। पुलिस ने शादी समारोह की वीडियो फिल्म और फोटोग्राफ कब्जे में ले लिए हैं।

थुरल पुलिस चौकी प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। डीएसपी बैजनाथ पुनीत रघु ने कहा कि पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आईपीसी की धारा 368, 376, 506 और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट (पोस्को) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू कर दी है।

बच्ची के बयान के बाद जांच सही दिशा में जाएगी हिमाचल में मासूम बच्चों से रेप की यह पहली घटना नहीं है। इसी हफ्ते चंबा की एक और नाबालिग से भी दुराचार किया गया था। ये मासूम अपनी नानी के घर जा रही थी कि चचेरे भाई ने उसके साथ रेप कर दिया। नाबालिग का कहना था कि उसका ये भाई उसे यह कहकर अपने घर ले गया कि चाची उसे बुला रही है। मगर घर जाने पर इसने जबरदस्ती की। फिलहाल पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंबा में भी युवती से हुआ था रेप

वहीं, शादी का झांसा देकर चंबा की युवती से भी दुराचार किया गया। दरिंदा दो साल तक युवती की अस्मत लूटता रहा। उसने पहले युवती से दोस्ती की और फिर बहला फुसलाकर उससे रेप करता रहा।

इस केस से ठीक तीन दिन पहले भी नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आ चुका है। यहां चंबा पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जगीर पुत्र हरनाम निवासी वरलार डाकघर चलोह तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ पहले दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देता रहा।

अब आरोपी युवक शादी से मना कर गायब हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें