फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य बना धर्मशाला कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप केस

Thu, 21 May 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में लड़की के साथ हुए गैंगरेप के मामले में रहस्य बरकरार। एक तरफ जहां सोशल मीडिया में गैंगरेप को लेकर बवाल मचा है तो वहीं पुलिस के पास अभी तक न ही कोई शिकायतकर्ता पहुंचा है और न ही पीडि़ता के बारे में कोई पुख्ता सूचना मिली है।
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मैसेज में लिखा है कि कथित गैंगरेप चर्चा मामले में धर्मशाला की एक महिला नेता का बेटा, एक मंत्री का भांजा और एक शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल का भतीजा शामिल है। पूरे मामले में मीडिया पर भी केस को दबाने के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

दरिंदों ने लांघ दी हैवानियत की सारी हदें

इसके अलावा एक और आरोपी लड़का है जिसका अभी पता नहीं चला। तथाकथित पीड़िता का नाम भी इस मैसेज में दिया है। वहीं, मैसेज में लिखा है कि डीसी कांगड़ा ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। तथाकथित पीड़िता को जान से मारने की कोशिश हुई।

वहीं, इसके अलावा धर्मशाला में कथित गैंगरेप चर्चा मामले में नए-नए शिगूफे सामने आ रहे हैं। तथाकथित पीड़िता का कहां की रहने वाली है, सोशल मीडिया में यह भी लिख दिया है।

इसमें कहा गया है कि तथाकथित पीड़िता छात्रा के माता-पिता नहीं हैं। इसमें बताया है कि दरिंदों ने ऐसा सलूक किया है कि लड़की के अंदरूनी अंग भी बाहर आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें