फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! नौकरी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती है ऐसी ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर एक युवक से सात लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ऊना शहर की एक जॉब प्लेसमेंट एजेंसी के प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित विकास शर्मा निवासी ठठल अंब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने ऊना शहर की एक जॉब प्लेसमेंट एजेंसी में एक हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवाया था। एजेंसी प्रबंधक ने पीड़ित को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर सात लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने उक्त राशि नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के रूप में आरोपी को दे दी। युवक को जॉब प्लेसमेंट एजेंसी से फोन पर बताए पते पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल में नौकरी के सिलसिले में भेजा गया।
विज्ञापन

मिली जान से मारने की धमकी

जहां एक व्यक्ति उसे स्टेशन पर लेने के लिए आया और उसने युवक से कॉल लेटर ले लिया। इसके बाद उसे वर्दी और पहचान पत्र दिया गया। उससे यह मांग की गई कि वह पूर्वी रेलवे में भर्ती के लिए किसी और व्यक्ति को लेकर आए। युवक के ऐसा करने से मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

इस पर पीड़ित युवक रात को वहां होटल के कमरे से भागकर अपने घर आ गया। घर आकर उसने जॉब प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक के घर जाकर कई बार अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन उसने भी युवक को जान से मारने की धमकी दी। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें