फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल समेत 4 राज्यों से 13 करोड़ रुपये लेकर मुलाजिम फरार, यहां जानिए पूरा मामला

Sat, 09 Dec 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक नामी इंडोफिल एग्रीकल्चर केमिकल्स मैन्युफैक्चरर कंपनी में तेरह करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कंपनी के ही एक मुलाजिम पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रमन कुमार निवासी राजस्थान (गंगानगर) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 408, 420, 419, 465, 467, 468, 471, 201, 65 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही इस मामले की जांच डीएसपी सिटी आलम विजय सिंह को सौंपी गई है। आरोपी फरार है। 

इस संबंध में कंपनी के जनरल मैनेजर संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि आरोपी को उन्होंने कंपनी में कुछ समय पहले रिकवरी ब्रांच में नियुक्त किया था। जबकि काम संभालने के बाद आरोपी ने कुछ समय अच्छा काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो कार भी गायब

इसके बाद उसने क्लाइंट से पैसे कलेक्ट कर कंपनी में जमा नहीं करवाए। वहीं, पता चला है कि आरोपी ने कंपनी के पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान से पेमेंट इकट्ठी की थी। उसने यह काम फर्जी तरीके से की। आरोपी ने कंपनी के जाली लेटर पैड तक छपवाए थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी की तरफ से आरोपी को आने जाने के लिए बोलेरो जीप दी गई थी। आरोपी ने कंपनी को गाड़ी वापस नहीं की। जब कंपनी वालों ने आरोपी से गाड़ी के बारे में सवाल किया तो उसने कुछ बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें