फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार, युग का कोई नहीं सुराग

Thu, 28 Aug 2014 02:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबाजार से तीन महीने से गायब चार साल के मासूम युग के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सिलसिले में पुलिस ने ठियोग के एक शख्स को फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार शख्स फिरौती मांगने की बात तो कबूल रहा है पर उसका कहना है कि युग का अपहरण उसने नहीं किया। वह सिर्फ मौके का फायदा उठाकर पैसे ऐंठना चाहता था। मकसद में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

14 जून शनिवार शाम को युग अचानक शिमला से लापता हो गया था। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला था। गिरफ्तार आरोपी संजीवन उर्फ संजय जयसवाल (48) ठियोग में फलों की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


वह रायबरेली उत्तर प्रदेश के गांव डोमापुर, तहसील महाराजगंज का रहने वाला है। संजय ने युग के पिता विनोद कुमार को मोबाइल पर तीन बार कॉल की और बीस लाख रुपये फिरौती मांगी। बुधवार को इसे स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड हासिल किया है। एएसपी सिटी भजन नेगी ने कहा कि संजय से पूछताछ चल रही है।

युग के पिता के मोबाइल पर नौ अगस्त को संजय ने कॉल कर युग के बारे में पूछा। ढांढस बंधाया और कहा कि युग जल्द मिल जाएगा। 15 अगस्त को उसने फिर कॉल की। कहा, युग चाहिए तो बीस लाख का इंतजाम करो। विनोद कुमार ने कहा कि वे दस लाख दे सकते हैं। लेकिन संजय बीस लाख पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

बच्चे को वापिस लौटाने के लिए मांगे थे 20 लाख

18 अगस्त को तीसरी बार फिर से विनोद के नंबर पर कॉल आई और कहा कि पैसों का इंतजाम हो गया है? विनोद के हामी भरने पर संजय ने कहा कि वह कॉल कर बताएगा कि पैसा कहां पहुंचाना है? वह कामयाब हो पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जाली आईडी पर आरोपी ने वोडाफोन के सिम को हासिल किया। जिसकी आईडी सिम के लिए दी गई वह व्यक्ति ऊना का रहने वाला है। इसके नाम से तीन सिम जारी हैं। इनकी निगरानी शुरू हुई।

इनमें से एक सिम संजय के पास था। इस वजह से शुरू में पुलिस की जांच भटकी। इन तीन सिमों को जब सर्विलेंस पर रखा गया तो इसकी लोकेशन किन्नौर, मनाली और बाद में नेपाल में मिली।

पुलिस को लगा कि युग को नेपाल पहुंचा दिया है लेकिन जब तफ्तीश की तो वह व्यक्ति कोई और ही निकला। बाद में संजय के मोबाइल नंबर की निगरानी शुरू हुई। तब जाकर जांच सही ट्रैक पर आई। युग के पिता के अलावा संजय और किन लोगों के साथ संपर्क में था, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें