फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च पाउडर और कंबल डालकर लूटा दुकानदार, पकड़े गए लुटेरे

Thu, 03 Nov 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को चार शातिरों ने लूट लिया। मिर्ची पाउडर डालने के बाद उसे कंबल से ढक दिया और फिर इसका पर्स ले उड़े। लूटपाट का यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के कालाअंब में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां त्रिलोकपुर के समीप मेहरीवालांघाट नामक स्थान पर एक युवक पर मिर्च पाउडर और कंबल फेंक कर लूटपाट हुई। शातिरों ने पहले युवक पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर कंबल से ढक दिया। इसके बाद बटुआ छीन फरार हो गए।

बटुए में 10400 रुपये थे। घटना 29 अक्तूबर की है। एक नवंबर को संजय निवासी त्रिलोकपुर ने इसकी शिकायत कालाअंब थाना में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने चंद घंटे बाद ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट करते वक्त निकला एक युवक का नकाब, पकड़े गए

जानकारी के मुताबिक दिवाली से एक दिन पहले 29 अक्तूबर को संजय कुमार त्रिलोकपुर में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। मेहरीवालांघाट के पास चार युवकों ने उनकी बाइक रोकी और मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद कंबल डाल दिया और बटुआ छीनकर फरार हो गए।

चारों आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढक रखे थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इस बीच एक आरोपी के चेहरे से कपड़ा उतर गया। पीड़ित संजय ने पुलिस को उसका हुलिया बताया। इस आधार पर चारों आरोपी दबोचे गए।

संजय ने एक नवंबर की शाम को कालाअंब थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात को ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए, जबकि एक बुधवार सुबह दबोचा गया। इनकी पहचान संतोष, रोहित, रमजान और खेमराज निवासी त्रिलोकपुर के रूप में हुई है।

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा है कि आरोपियों ने उनसे मारपीट भी की थी। इससे वह सहमे हुए थे। मारपीट में चोटें आई हैं, जिस कारण वे वारदात के तुरंत बाद शिकायत दर्ज नहीं कर सके। उधर, एचएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें