फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक में उम्रदराज कटवाल को देख हैरत में हैं अन्य कैदी

Fri, 14 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन एसएम कटवाल को विचाराधीन कैदियों की बैरक में रखा गया है। इनमें कई विचाराधीन कैदी हत्या, दुराचार और चरस तस्करी के आरोपों में बंद हैं। कटवाल को आदर्श जेल कंडा में लाया गया है।

विज्ञापन


भर्ती घोटाले में सजा होने के बाद कटवाल करीब दो साल से भूमिगत थे। अदालत की ओर से उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। विजिलेंस ने कटवाल को ऊना में गिरफ्तार किया। कटवाल को बुधवार शिमला की कंडा जेल ले जाया गया।

जेल प्रशासन ने नियमों के मुताबिक कटवाल को एक सामान्य कैदी की तरह दूसरे कैदियों के साथ बैरक में रखा है।  जेल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि कटवाल सामान्य बर्ताव कर रहे हैं और दूसरे कैदियों की तरह ही उन्हें रखा गया है।
विज्ञापन


कटवाल कह रहे हैं कि वह जेल में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे उनकी वजह से किसी को कोई परेशानी हो। इतने उम्र दराज कैदी को बैरक में देख कर बाकी कैदी भी हैरत में हैं।

वहीं दूसरी ओर युग के हत्यारे चंद्र शर्मा, तेजेंद्र पाल और विक्रांत बख्शी को स्पेशल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। इन तीनों को तभी सेल से बाहर निकाला जाता है जब बाकी कैदी अपने बैरक में लौट जाते हैं। इन्हें जेल में अन्य कैदियों के साथ बातचीत करने की भी इजाजत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें