फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड मर्डर: होशियार सिंह की डायरी से एक और खुलासा, बीट में भी भारी अवैध कटान

Tue, 13 Jun 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की डायरी में मिले नोट में अवैध कटान की बात धरातल पर सच साबित हो रही है। सोमवार को वन विभाग की टीम ने सेरी कतांडा बीट का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां भारी अवैध कटान के सबूत मिले हैं। टीम को करोड़ों की कीमत के देवदार के 68 पेड़ों के ताजे ठूंठ मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सड़क के नजदीक छिपाए दो दर्जन से ज्यादा देवदार के स्लीपर भी बरामद किए गए हैं। इन्हें वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। लोटरानाला के पास भी कई पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। इतने बड़े पैमाने पर अवैध कटान होने की सूचना संबंधित बीट के अफसरों


को न होने पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गार्ड होशियार सिंह ने अपनी डायरी में उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देने का उल्लेख किया है। अब वन महकमा पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट काटने के बाद मामला पुलिस को सौंपने जा रहा है।
विज्ञापन

पेड़ों के ठूंठ बरामद

फॉरेस्ट गार्ड की मौत मामले में पकड़े गए आरोपियों से भी अवैध कटान के तार जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने भी अवैध होने की बात कबूली है। इसी आधार पर अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के ठूंठ बरामद किए हैं। 

बताया जा रहा है कि होशियार सिंह की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक की आरा मशीन भी है। एसीएफ लायकराम ने निरीक्षण के दौरान कतांडा बीट में देवदार पेड़ों के 68 ठूंठ और 25 के करीब स्लीपर बरामद होने की पुष्टि की है। 

डायरी में लिखा, जंगल में छिपाए हैं कई कटर

होशियार ने पकड़ी थी एक आरोपी की गाड़ी- सूत्रों की मानें तो रिमांड पर लिए गए चार आरोपियों में से एक की गाड़ी कुछ दिन पहले फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह ने पकड़ी थी। इस दौरान दोनों में बहस भी हुई। 

अवैध कटान में संलिप्त कुछ लोगों ने उसे धमकी दी थी। इस इनपुट पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों में अनिल कुमार (23) निवासी धराली, घनश्याम (35) निवासी सेरी कतांडा, लाभ सिंह (24) निवासी सिल्ली शेरी और हेतराम (26) निवासी सिल्ली सेरी शामिल हैं। 

होशियार सिंह ने अपनी डायरी में लिखा है कि बीट में कई जगह लकड़ी काटने के कटर छिपाए हुए हैं। पुलिस डायरी में नोट के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है। शक के दायरे में कई अन्य लोग भी हैं। 

हत्या को आत्महत्या का रंग देने के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

बिकाऊ अफसर मुर्दाबाद, बिकाऊ मीडिया मुर्दाबाद, सीबीआई जांच करानी होगी, दोषियों को फांसी दो फांसी दो, होशियार सिंह अमर रहे, सराज की जनता को चाहिए जस्टिस, वन माफिया मुर्दाबाद के नारों के साथ होशियार की मौत पर इंसाफ मांगती हुई जनता जंजैहली की सड़कों पर उतर गई। 

वन रक्षक होशियार सिंह की बर्बर हत्या के मामले को आत्महत्या का रंग देने के खिलाफ सराज की जनता ने सड़कों पर उतरकर जांच एजेंसियों और सरकार से जवाब मांगा। स्थानीय लोगों व पंचायत प्रतिनिधियों ने होशियार सिंह को न्याय दिलाने की मांग लेकर खूब हंगामा व नारेबाजी की।

पुलिस नहीं सीबीआई की चाहिए जांच

एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार को ज्ञापन सौंपते लोग।
जन प्रतिनिधियों ने एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार को ज्ञापन सौंप कर मामले की सीबाआई जांच की भी मांग उठाई है। एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि ज्ञापन में सीबीआई से जांच करवाने की मांग हुई है। सरकार तक यह मांग पहुंचाई जाएगी। हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जांच चल रह ही है।

आरोपी भी पकड़े गए हैं। दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच भी मिली है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। फारेंसिक रिपोर्ट के इंतजार के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।

विरोध रैली में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। रैली में 90 फीसदी महिलाएं शामिल हुईं। नारे लगाकर लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रर्दशनकारियों में महिलाएं सबसे अधिक

धार जरोल पंचायत प्रधान कला देवी, जंजैहली प्रधान अहिल्या देवी, उप प्रधान तुगांधार कुंदन लाल, बूग रैलचौक के प्रधान नारायण सिंह ने कहा कि एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पुलिस सही तरीके से कार्य नहीं कर रही है।

मामले को दबाया जा रहा है। हत्या को आत्महत्या का रंग दिया जा रहा है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। हिमाचल किसान जिला कमेटी के उपध्यक्ष कमेटी बिहारी लाल की किसान सभा खंड कमेटी प्रधान कृष्ण कुमार, सचिव चंद्र सिंह ने कहा कि सराज की जनता निष्पक्ष व ईमानदार अफसरों से इस मामले में जांच चाहती है। 

मीडिया के खिलाफ भी हुई नारेबाजी

होशियार हत्याकांड मामले में कुछ समाचार पत्रों द्वारा प्रकाशित खबरों को लेकर भी मीडिया के खिलाफ नारेबाजी हुई। जंजैहली के लोगों में भारी रोष दिखा।

आरोप लगाए गए कि कुछ मीडिया वालों ने हत्या को आत्महत्या का रंग देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों ने इस मामले कुछ सस्थानों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बिकाऊ मीडिया के पोस्टर लेकर भी कुछ अखबारों की कार्यशैली पर खूब सवाल उठाए।

होशियार को इंसाफ के लिए सराज मंच का गठन- वन रक्षक होशियार सिंह को न्याय दिलाने के लिए सराज मंच का गठन किया गया है। सोमवार को सराज मंच का हुआ गठन हुआ जिसमें तुंगाधार पंचायत के उपप्रधान कुंदन लाल को इस मंच की कमान सौंपी गई है।

जबकि सचिव अधिवक्ता नरेन्द्र, उप प्रधान चेत राम को बनाया गया है। मंच के प्रधान कुंदन लाल ने कहा कि सराज होशियार के इंसाफ के लिए एकजुट होगा। यदि मामले को दबाया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। 

एसआईटी से जांच की मांग पर अड़ी एचपी फारेस्टर्स एसोसिएशन

करसोग में पेड़ पर उल्टी लटकी मिली फारेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत की जांच पर पुलिस के सुर बदलने के साथ ही वन कर्मियों ने आर पार की लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। एचपी फारेस्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों फारेस्ट गार्ड और डिप्टी रेंजर मंगलवार को मंडी में इकट्ठा होंगे।

साथ ही जिला प्रशासन से मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) या सीआईडी की क्राइम ब्रांच से कराने की मांग करेंगे। इसके अलावा कर्मचारी बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तुलसी राम शर्मा ने बताया कि बैठक से इतर मंगलवार को प्रदेश के करीब साढ़े तीन हजार फारेस्ट गार्ड व डिप्टी रेंजर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

शर्मा ने कहा कि पुलिस ने पहले खुद ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया और अब उसे आत्महत्या बताने में जुटी है। इससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं, साथ ही माफिया और पुलिस के गठजोड़ की भी आशंका लग रही है। ऐसे में मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए मंगलवार को बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।

करसोग के जंगलों में उच्चस्तरीय कमेटी करेगी अवैध कटान की जांच

जहां एक ओर पहले प्रदेश सरकार सूबे में वन माफिया की सक्रियता को नकार रही थी। वहीं, अब अवैध कटान की रिपोर्टस सामने आते ही सरकार ने सुर बदल लिए हैं। देरी से ही सही लेकिन सरकार ने करसोग के जंगलों में अवैध कटान की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

विशेषकर वन रक्षक होशियार सिंह हत्याकांड मामले से जुड़ी कतांडा बीट में अब अवैध कटान की उच्चस्तरीय जांच होगी। टीम में तीन वन मंडलों के डीएफओ, एसीएफ व व आरओ को जांच की जिम्मा सौंपा गया है। यह कमेटी 15 जून तक अवैध कटान की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

यह टीम कतांडा बीट में अवैध कटान से जुड़े हर पहलु की बारिकी से जांच करेगी। यहां पर पहले से गठित एसीएफ लायक राम की टीम ने 65 पेड़ कटे हुए बरामद किए हैं। इस रिपोर्ट के सामने आते ही अब विभाग ने यहां पर करसोग मंडल के सभी जंगलों में अवैध कटान की बारिकी से जांच करने के आदेश दिए है। 

पुलिस असल जिम्मेदारों तक जरूर पहुंचेगी- वीरभद्र
करसोग में फोरेस्ट गार्ड की कथित हत्या मामले  मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जांच कर रही पुलिस जल्द असल जिम्मेदार लोगों तक पहुंचेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर हाल में दोषियों को सजा मिलेगी। उन्होंने गार्ड को आत्मरक्षा के लिए हथियार दिए जाने के सवाल पर कहा कि जरूर उनको हथियार मिलने चाहिए। 
विज्ञापन

15 जून तक रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

वन अरण्यपाल मंडी उपासना पटियाल ने कहा कि डीएफओ मंडी, सुकेत व नाचन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी  15 जून तक अवैध कटान की रिपोर्ट सौंपेगी। 

कतांडा बीट में ही आठ जून को कटे मिले थे पेड़
वन रक्षक होशियार सिंह की तलाश के दौरान ही वन विभाग की टीम ने कतांडा बीट में दो कटे हुए देवदार के पेड़ बरामद किए। जिसपर विभागीय कर्मचारियों ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। 

आठ जून को यह मामला सामने आया था। जिसके बाद करसोग थाना में तैनात एसआई भोमप्रकाश ने मौके पर जाकर देवदार के पेड़ों की निशानदेही की है। पुलिस ने अज्ञात वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें