फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पीने के बहाने घुसे घर में, युवती को नशा सुंघाकर उठा ले गए और फिर...

Tue, 13 Jun 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दो लड़के पानी पीने के बहाने से घर में घुसे और युवती को नशा सुंघाकर उसके उठाकर साथ ले गए, फिर बारी बारी उसके साथ दुराचार किया। घटना हरियाणा के हिसार की है। बालसमंद एरिया के एक गांव से तीन जून को गायब हुई युवती ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि वह घर से खुद गायब नहीं हुई, बल्कि दो युवक पानी पीने के बहाने घर में घुस आए और उसे नशा सुंघाकर ले गए।
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो वह राजस्थान के पटवा गांव में किसी मुर्गीफार्म में थी। उसे युवकों ने बंधक बनाया हुआ था। वे उसे नशा देते थे और उसके साथ रेप करते रहे। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी के केस को नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप करने, जान से मारने की धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट के केस में तबदील कर दिया है। युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीन जून को वह घर में अकेली थी।

वहां गोरछी गांव का बलजीत और धीरा बाइक पर आए। उन्होंने उससे पीने के लिए पानी मांगा। जब वह उन्हें पानी देने लगी तो उन्होंने उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह राजस्थान के पटवा गांव में किसी मुर्गीफार्म के एक कमरे में बंद थी। दोनों युवक वहां सुबह आते और उसे नशीला पदार्थ पिलाते और रेप करते। वह पूरा दिन बेहोश रहती। चार दिन तक वह उनकी दरिंदगी का शिकार होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मदद से चंगुल से निकल कर भागी

gang rape
युवती ने पुलिस को बयानों में बताया कि मुर्गीफार्म में काम करने वाली एक महिला को उसकी हालात देखकर उस पर तरस आ गया। उसने उसकी सहायता की। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल पाई और गोरछी आ पहुंची।

बालसमंद चौकी इंचार्ज कृष्ण लाल ने सूचना मिलने पर लड़की को वहां से बरामद कर लिया था। उस दिन पुलिस ने लड़की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। युवती की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बयान दर्ज नहीं करवा पाई। युवती ने रविवार को बयान दर्ज करवाए और मेडिकल जांच करवाई। जांच में रेप की पुष्टि हुई है।

एक आरोपी पहले से करता आ रहा दुष्कर्म     
युवती ने हालांकि इस मामले में एक और युवक का भी जिक्र किया है। उसने बताया कि बालसमंद का एक युवक पहले से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। उसी ने उन दोनों को उनके घर भेजा था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
    
परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब ये मामला गैंगरेप और एससी-एसटी एक्ट में तबदील हो गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
- देवेंद्र नैन, एसएचओ सदर थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें