फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की लड़ाई में फोरेस्ट गार्ड की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सोलन दाड़लाघाट में पार्किंग की लड़ाई के बाद हुए विवाद में फोरेस्ट गार्ड की जान चली गई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फोरेस्ट गार्ड पवन कुमार ने पीजीआई में शुक्रवार देर शाम दम तोड़ दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों को लेकर चिकित्सका विशेषज्ञों की राय मांगी जा रही है।

इसकी पुष्टि दाड़लाघाट के डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने की है। पुलिस ने मामले में पहले मारपीट और बाद में गैर ईरादतन हत्या की धारा भी जोड़ दी ।

घर का था इकलौता बेटा

पवन कुमार घर का इकलौता बेटा था और उसके पिता की मौत भी ड्यूटी के दौरान हुई थी। करुणामूलक आधार पर उसे फोरेस्ट गार्ड की नौकरी मिली थी।

यह है मामला
12 अगस्त की शाम को दाड़लाघाट अंबुजा चौक पर पवन कुमार के साथ कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। गाड़ी की पार्किंग को लेकर उपजे विवाद ने कारण झगड़ा बताया गया था।

मारपीट के दौरान फोरेस्ट गार्ड पवन कुमार को चोटिल हुआ था। घायलावस्था में फोरेस्ट गार्ड को आईजीएमसी और बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दोनों हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने वीरवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनेश कुमार उम्र 23 साल पुत्र अमर देव निवासी दाड़लाघाट और नरेंद्र 29 साल पुत्र सुंदर निवासी बग्गा को गिरफ्तार किया है।

दोनों युवक बेरोजगार हैं। इन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस आगामी छानबीन कर रही है। मौत गिरकर हुई या किसी तेजधार हथियार से, इसकी डाक्टरों से राय मांगी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें