फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला मरीज से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-35 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। महिला के परिजनों ने थाना सेक्टर-24 पुलिस से डॉक्टर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फर्रुखाबाद निवासी रजत यादव बीएएमएस (आयुर्वेदिक) डॉक्टर हैं। वह सेक्टर-35 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। सेक्टर-22 चौड़ा निवासी एक महिला तीन दिन पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिस वार्ड में महिला भर्ती थी, वहां से अन्य मरीज जा चुके थे।
विज्ञापन

अकेले का ऐसे उठाया फायदा

शनिवार तड़के करीब तीन बजे महिला अकेली ही अपने बेड पर थी और उसका तीमारदार बाहर वाले कमरे में लेटा हुआ था। थाने में दी शिकायत में उसने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर रजत ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की।

महिला के शोर मचाने पर वहां अन्य लोग आ गए। सेक्टर-24 थाने में महिला के पति ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे डॉक्टर को अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर ने अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा बताया है।

सीओ द्वितीय विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अस्पताल में पिछले आठ महीने से काम कर रहा है। महिला के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें