फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रोकने पहुंची वन विभाग टीम पर जानलेवा हमला, वन रक्षक लहूलुहान

Tue, 19 May 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
हमले में घायल वन रक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित यमुना नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक वन रक्षक और एक अन्य वन कर्मी लहूलुहान हो गए। दोनों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार करवाया गया। करीब एक दर्जन ट्रैक्टर सवार हमलावर मौके से उत्तराखंड की तरफ भाग निकले। वन विभाग की तरफ से पुरुवाला थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांवटा वन मंडल के तहत भंगानी में राज्य सीमा पर यमुना नदी में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद सुबह गश्त के दौरान यमुना बीट के वन रक्षक धनवीर सिंह, वन कर्मी किशन कुमार व अन्य वन कर्मियों ने खनन को आए ट्रैक्टर रोके तो लोगों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें धनवीर सिंह को पत्थर मारकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया और किशन कुमार भी जख्मी हुए हैं। डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश ने बताया कि पुरुवाला थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि वन रक्षक को दाईं आंख के पास छह टांके लगाने पड़े हैं। डीएसपी पांवटा सोमदत ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें