फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख के केश काटने पर तनाव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, 5 गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
मूक-बधिर सिख व्यक्ति के केश काटने की घटना के बाद हिमाचल के नाहन शहर में माहौल तनावपूर्ण बन गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को छठी आईआरबी से दो रिजर्व बटालिन बुलानी पड़ी। शनिवार सुबह सिख समुदाय से जुड़े लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


उधर, केश काटने के बाद कथित आरोपियों के घर के बाहर आग की मशाल फेंक कर एएसआई को घायल करने के आरोप में पांच युवाओं की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि युवाओं ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

जबकि केश काटने के आरोप में कमलेश और उसके दो बेटों विकास तथा विशाल के खिलाफ धारा 295ए के तहत धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज हुआ है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस की तैनाती से बढ़ा आक्रोश, दी गई ढील

गौरतलब है कि शुक्रवार को जसवंत सिंह नामक मूक-बधिर सिख के केश काटने का मामला सामने आया था। इससे भड़के एक समुदाय के लोगों ने रात को थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया। झुलसे एएसआई पर कथित हमला करने वालों की तलाश के लिए पुलिस ने रात से ही सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया।

सुबह तड़के भी विभिन्न स्थानों पर छापामारी हुई। गोबिंदगढ़ मोहल्ले में पुलिस का पहरा बिठाया गया। इससे नाराज इलाके के सैकड़ों पुरुष-महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंच गए। हालांकि, बाद में पहरा हटा दिया गया।

पुलिस ने एएसआई मदन के घायल होने पर पांच युवाओं के खिलाफ भादंसं की धारा 307, 147, 149, 353, 332, 436, 511 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी के अनुसार चौकी प्रभारी मदन लाल शुक्रवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए कच्चा टैंक इलाके में गए थे।

बाप बेटों ने काटे थे केश, भड़क गए थे एक समुदाय के लोग

कमलेश कुमार व उसके दो बेटों ने कथित तौर पर मूक-बधिर सिख के केश काटे थे। तनाव को देखते हुए मदल लाल अपनी टीम के साथ मौके पर थे कि सेठी, कीरथ सिंह, पप्पू, किशन सिंह, प्रीतपाल सिंह अपने साथियों के साथ आए और आग लगी मशाल आरोपियों के घर के दरवाजे पर फेंक दी।

यहां दरवाजे पर एएसआई तैनात थे। आग के साथ पेट्रोल भी फेंका गया, जिससे वह झुलस गए। एसपी ने बताया कि एएसआई की दाहिनी टांग व दाहिना हाथ झुलसा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दो रिजर्व बटालियन तैनात की गई है।
 
मूक-बधिर के केश काटने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के निवास पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पूरे शहर में पेट्रोलिंग बढ़ाई है।
विज्ञापन

शांति बनाए रखने की अपील

उपायुक्त बीसी बडालिया ने कहा कि मामले की पुुलिस गहन छानबीन कर रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने विशेषकर सिख समुदाय के लोगों से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

झुलसे सहायक पुलिस निरीक्षक मदन लाल के निशुल्क उपचार के लिए डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें