फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी पिता की रिवाल्वर से चली गोली ने ली मासूम बेटे की जान

Sun, 25 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर/परवाणू(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की सर्विस रिवाल्वर को बारिकी से देखते-देखते 15 वर्षीय छात्र से अचानक गोली चल पड़ी जो छाती से आर-पार हो गई। वहीं पीछे खड़े मामा दिनेश शर्मा की बाजू में गोली जा लगी। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और घायल मामा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा सोलन के धर्मपुर में हुआ जहां श्रीनगर में तैनात हेड कांस्टेबल चालक विनोद कुमार ड्यूटी के लिए पंचकूला आया था। इस दौरान देर रात अपने घर सर्विस रिवाल्वर लेकर चला गया और हादसा हो गया। पुलिस ने सीआरपीएफ जवान विनोद के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र डीएवी कुमारहट्टी में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार से आरोपी विनोद कुमार ऑन ड्यूटी पिंजौर किसी काम से आया था। देर रात वह धर्मपुर में किराए के मकान में रह रहे परिवार से मिलने आ गया। वह अपने साथ सर्विस गन भी साथ ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन से खेल खेल में चली गोली, छाती चीर कर मामा को भी लगी

वह रात्रि 11 बजे घर पहुंच कर दोनों बेटों समेत घर वालों से मिलकर रिवाल्वर फ्रिज पर रख मुंह-हाथ धोने के लिए बाथरूम में चला गया। उनकी पत्नी खाना गर्म करने के लिए रसोईघर में चली गई। फ्रिज पर रखी गन की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।

लेकिन विनोद का सबसे छोटे बेटा शिवा का रिवाल्वर की ओर ध्यान था। उसी वक्त नजरें बचाते हुए उसने रिवाल्सर को उत्सुकता से देखते हुए उससे खेलने लगा। इस दौरान खेल-खेल में बच्चे से एकाएक गोली चल पड़ी।

गोली शिवा के छाती को चीरती हुई पीछे खड़े उसके मामा को लग गई। इससे शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसका मामला घायल हो गया। उनका परिवार धर्मपुर में पिछले 15 वर्षों से किराए के मकान में रह रहा था।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश जिला मौराना के रहने वाले हैं। उप पुलिस अधीक्षक परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया पुलिस ने विनोद के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में आईपीसी की धारा 336, 337, 304-ए व इंडियन आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें