फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के शौचालय में पांच माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एफआरयू अस्पताल के शौचालय से भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। भ्रूण करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। सूचना मिलते ही गगरेट के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक अस्पताल का रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन


वहीं, अस्पताल में तैनात चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की गई। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, भ्रूण के खून के सैंपल भी लिए गए हैं। बहुत जल्द इन सैंपल की डीएनए जांच करवाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम जब सफाई कर्मचारी अस्पताल के वार्ड के साथ फीमेल टायलेट में सफाई कर रही थी कि शौचालय को ब्लॉक देखा। कर्मचारी ने हाथ डालकर जब ब्लॉकेज खोलने की कोशिश की तो उसके हाथ में भ्रूण आ गया। इसे देख कर्मचारी के होश उड़ गए। इसकी सूचना फौरन एमओ इंचार्ज डॉ. नीनू नरूला को दी।
विज्ञापन

कब्जे में लिया अस्पताल का रिकॉर्ड

मामला बेहद ही संवेदनशील होने की वजह से इसकी सूचना एमओ इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। वहीं, भ्रूण को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही, अस्पताल के रिकॉर्ड को भी कब्जे ले लिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि वार्ड के टायलेट में भ्रूण किसने छोड़ा।

इसके अलावा पुलिस अस्तपताल में तैनात चिकित्सकों एवं स्टाफ के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। अस्पताल एमओ इंचार्ज डॉ. नीनू नरूला ने बताया कि शुरूआती जांच में यह लड़के का भ्रूण लगता है। इसकी उम्र करीब पांच माह तक हो सकती है।

अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस ने भ्रूण और अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण अस्पताल के टायलेट में कैसे पहुंचा और साथ ही रोगियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, संबंधित भ्रूण को आगामी जांच के लिए आरएफएसएल लैब में भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कहीं भ्रूण किसी नाबालिगा का तो नहीं

दौलतपुर चौक के एफआरयू अस्पताल में भ्रूण मिलने से ऊना फिर चर्चा में है। भ्रूण महिला का है या किसी अविवाहित का। कहीं अस्पताल में ही किसी ने गर्भपात तो नहीं करवाया। भ्रूण अस्पताल के शौचालय में मिलने से अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में है।

मामले की जांच कर रहे गगरेट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि भ्रूण के ब्लड सैंपल लिए हैं। जिस शौचालय से भ्रूण बरामद हुआ है, वह जनरल वार्ड के साथ सटा है। यहां हर तरह के रोगी उपचार के लिए भर्ती होते हैं। ऐसे में, इस मामले से हर कोई सकते में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें