डीएसपी अजय राणा ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 8 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
हिमाचल के ऊना में प्रम्ब में अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
गौरतलब है कि घर में आपसी विवाद के चलते शनिवार रात उपमंडल अंब के प्रम्ब में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई थी। मृतका सुदेश कुमारी के पति रमेश चंद ने इस संबंध में अंब पुलिस में बड़े बेटे के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा अक्सर पेंशन तथा सेवानिवृत्ति के बाद मिले पैसों को लेकर विवाद करता रहता था।
इसी के तहत शनिवार रात को भी उसने कथित रूप से अपनी मां के सिर पर दराट की हत्थी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसने बाद में जिला चिकित्सालय ऊना में दम तोड़ दिया। इस संबंध में अंब के डीएसपी अजय राणा ने बताया कि आरोपी को अदालत ने 8 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।