फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर न खोलने पर चला दी गोलियां

Sat, 27 Feb 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजनगर (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनगर पंचायत में वीरवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में तीन युवक जख्मी हो गए हैं। तीनों देर रात उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचे। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया गया जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के आरोपी ज्योति स्वरूप पुत्र भरत सिंह निवासी राजनगर के खिलाफ चोट पहुंचाने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घायलों में आरोपी का सगा भाई भी शामिल है। घायलों की पहचान अनिल कुमार पुत्र देस राज, विजय कुमार पुत्र राम लाल व सन्नी पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वीरवार रात को एक दुकान में बैठे थे। अचानक अपने भाई को ढूंढते हुए ज्योति स्वरूप भी बंदूक लेकर दुकान के बाहर पहुंच गया। जहां उसने दुकान का शटर खोलने को कहा लेकिन अंदर बैठे युवकों ने शटर खोलने से इंकार कर दिया। इस पर ज्योति स्वरूप ने गोली चलाने की धमकी दी और अपने पास मौजूद .12 बोर की बंदूक से शटर पर फायर दाग दिया।
विज्ञापन


आरोपी से की जा रही है पूछताछ : डीएसपी
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 324 व आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से बंदूक के लाइसेंस के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

घायलों का हो रहा उपचार : डॉ. विशाल
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन का कहना है कि तीनों घायल देर रात अस्पताल आए थे। जिसमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दाखिल कर लिया गया है। उसके एक्स-रे करवाए गए हैं और बाकी का उपचार जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें