फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में आधी रात को फायरिंग, दो युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर के बीचोंबीच वीरवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला आगे बढ़ा और इनके बीच फायरिंग होने लगी। एयरगन से हुई फायरिंग से दो युवक जख्मी भी हो गए।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते देर रात दो गुटों में कहासुनी हो गई। पहले तो काफी देर तक बहसबाजी होती रही। फिर मारपीट शुरू हो गई।

इसके बाद एक व्यक्ति ने एयरगन से दो युवकों पर फायरिंग कर दी। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
Trending Videos

जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाए युवक

घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घायल दोनों युवकों को रिपन अस्पताल लाया गया। यहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी रैफर किया गया।

फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों गुटों की ओर से केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। किस बात को लेकर फायरिंग हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहले भी दोनों गुटों में मारपीट हो चुकी है। इनमें पर पहले भी कई केस चल रहे हैं।
विज्ञापन

फायर‌िंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स विजय खोसला को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे एयर गन भी बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कुछ लोग फरार भी बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

एएसपी भजन नेगी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही इस मामले में संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें