फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर पर गोलियां बरसाने वाले 3 बदमाशों ने की आत्महत्या

Thu, 15 Jun 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सिरमौर ‌के पांवटा के यमुना बैरियर पर फायरिंग करने वाले सात बदमाशों में से तीन की मौत हो गई है। हरियाणा के सिरसा में छेड़े गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस की घेराबंदी ऐसी हुई कि दो बदमाशों ने एक-दूसरे को गोली मार दी, जबकि एक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


चार अन्य बदमाशों की पुलिस को अभी भी तलाश है। फायरिंग के वक्त इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी हरियाणा पुलिस ने बरामद कर लिया है। हरियाणा के सिरसा से तीनों आरोपियों की पहचान करने के बाद पांवटा पुलिस ने इसका खुलासा किया है। बता दें कि बीते 6 जून को देर रात उत्तराखंड की ओर से स्कॉर्पियो पांवटा बैरियर पर पहुंची, जिसमें 7 बदमाश थे। रामपुरघाट बैरियर पर पुलिस व होमगार्ड जवानों ने वाहन रुकवा लिया।

बैरियर पर तैनात एचएससी राजेंद्र कुमार उर्फ राजू ने वाहन रोकने के बाद खुद गाड़ी को साइड में लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने पुलिस जवान पर भी गोली चला दी। गोली कनपटी के समीप से निकली। बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस जवान से गाड़ी की चाबी छीन ली। जवान ने भाग रहे बदमाशों की गाड़ी पर ईंट भी फेंकी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया था। बदमाश हरियाणा-बिलासपुर मार्ग पर बैरियर उखाड़ कर भागने में सफल हो गए। सिरसा इलाके में पुलिस ने नाकेबंदी की थी, आरोपी वहां से भाग नहीं सके। फंसता देख दो बदमाशों ने एक दूसरे को गोली मार दी जबकि एक ने जहर निगल लिया। चार अन्य आरोपियों का पुलिस को पता नहीं चल पाया है। 

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पंजाब व हरियाणा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन किया है जिसमें सिरसा के डबवाली में 3 बदमाशों ने आत्महत्या कर ली है। इनसे हिमाचल के पांवटा यमुना बैरियर फायरिंग कांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी पीबी65एम-2808 बरामद हुई है। पांवटा से टीम हरियाणा भेजी गई थी। ऑपरेशन में तीन बदमाश बंटी, जसप्रीत उर्फ जम्पी व निशांत की मौत हुई है। इन पर हरियाणा में डबल मर्डर का केस चल रहा था। बदमाश सिरसा डबवाली में एक फार्म हाउस में छिपे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें