सोलन के बद्दी के किशनपुरा इलाके में झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग से डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। आग शनिवार दोपहर बाद लगी। पुलिस के अनुसार इस बच्ची के माता पिता इसी एरिया में मजदूरी करते हैं। दोनों सुबह के समय अपनी इस लाडली को घर पर सुलाकर काम पर निकल गए।
दिन के बच्ची घर पर ही सोई हुई थी। इसी बीच साथ लगती झुग्गियों में आग भड़क गई। इनमें ठहरे लोग बाहर निकले और जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। लेकिन यह बच्ची गहरी नींद में थी।
आग की लपटों ने इस झुग्गी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग से झुलसने पर बच्ची काफी चिल्लाई लेकिन किसी को पता नहीं चला कि आखिर ये आवाज कहां से आ रही है। बाद में इस बच्ची की मौत हो गई।
220 झुग्गियां जलकर राख्ा
वहीं, इस इलाके में दो स्थानों पर हुए अग्निकांड में 220 झुग्गियां जल गईं। अग्निशमन विभाग के अनुसार आग से तीस लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। यहां चार साल पहले भी आग लगी थी, जिसमें तकरीबन सभी झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं।
फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। गौरतलब है कि बद्दी एरिया में शुक्रवार को भी कुछेक झुग्गियां जलकर राख हो गई थी।