सोलन के बद्दी में मंगलवार देर रात एक मिल में लगी आग से लाखों रुपए का
सामान जलकर राख हो गया है। पिछले दो हफ्तों के भीतर बद्दी में आगजनी की यह
तीसरी बड़ी घटना है।
जानकारी के अनुसार यह आग देर रात करीब 12 बजे
वर्धमान की महावीर स्पीनिंग वील मिल में लगी थी। पुलिस के अनुसार हाईपावर
केबल के ओवर हीटिड होने से आग भड़क गई।
देखते ही देखते मिल में लगी
केबल और दूसरा सामान जलकर राख हो गया। मिल में अपने फायर टेंडर थे जिनकी
मदद से थोड़ी ही देर में आग पर काबू भी पा लिया गया।
करीब 15 लाख का नुकसान
पुलिस
के अनुसार आग से करीब 100 मीटर की हाईपावर केबल जल गई है जबकि दूसरा सामान
भी जला है। कुल नुकसान करीब 15 लाख रुपए का बताया जा रहा है।
आगजनी से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
इंडस्ट्रियल एरिया में आए दिन हो रही आगजनी से उद्योग मालिक भी सकते में हैं।