फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से राख हो गया कंप्यूटर इंस्टीट्यूट

Thu, 23 Oct 2014 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल के साथ लगती एक बिल्डिंग पर चल रहे लाल बहादुर शास्त्री नामक कंप्यूटर संस्थान में अचानक आग लग गई। बुधवार दोपहर बाद भड़की इस आग में संस्थान की करीब दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने चार मंजिला भवन को जलने से बचा लिया है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू सेस राम ठाकुर ने कहा कि बुधवार दोपहर पौने चार बजे कुर्म दत्त नामक व्यक्ति ने आगजनी घटना की सूचना फोन पर दी।

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचने से पहले कंप्यूटर संस्थान के तीन कंप्यूटर, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक आलमारी समेत फर्नीचर और ऑफिस रिकार्ड जलकर राख हो गया था। उन्होंने कहा कि संस्थान के मालिक मणिकर्ण के धारा निवासी मुरलीधर का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सेस राम ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाया और चार मंजिला भव्य इमारत को जलने से बचा लिया। उधर, एसडीएम कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल ने कहा कि आगजनी की इस घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें